किसानों की आय बढ़ाएगा ‘सांची’: दूध खरीदी की कीमतों में ₹8.50 तक की वृद्धि, भुगतान के लिए 10 दिन का रोस्टर लागू

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डेयरी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को लाभप्रद मूल्य मिले और खरीदी व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता हो। सरकार ने सुनिश्चित किया है कि अब किसानों को दूध का भुगतान नियमित रूप से 10 दिन के रोस्टर के आधार पर किया जाएगा।
किसानों के लिए उठाए गए बड़े कदम:
-
कीमतों में बढ़ोत्तरी: दुग्ध संघों ने दूध खरीदी मूल्य में ₹2.50 से लेकर ₹8.50 प्रति लीटर तक की ऐतिहासिक वृद्धि की है।
-
समितियों का पुनरुद्धार: प्रदेश में 1241 नई दुग्ध सहकारी समितियां बनाई गई हैं और 635 निष्क्रिय समितियों को दोबारा सक्रिय किया गया है।
-
डिजिटल निगरानी: भोपाल, उज्जैन और जबलपुर सहित कई दुग्ध संघों में सॉफ्टवेयर और इंदौर में मोबाइल ऐप के जरिए दूध की मात्रा, गुणवत्ता और मूल्य की रियल-टाइम जानकारी किसानों को दी जा रही है।


