मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।

अगले दो दिनों का विस्तृत अनुमान:

  • 1 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी होगी।

  • 2 जनवरी: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मैदानी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बना रहेगा।

  • राजस्थान: कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश की चेतावनी दी गई है।

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मौसम का मिजाज काफी सख्त हो गया है। विभिन्न राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:

  • मध्य प्रदेश: जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में ठंड का ज्यादा असर है। शहडोल 1.7°C के साथ सबसे ठंडा रहा। कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

  • छत्तीसगढ़: राज्य के 4 संभागों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। सरगुजा और पेंड्रा में ओस की बूंदें जम गई हैं। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3.5°C दर्ज किया गया।

  • हिमाचल प्रदेश: अगले 72 घंटों तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी रहेगी। शिमला और सोलन में बारिश की संभावना के चलते ‘यलो अलर्ट’ जारी है।

  • हरियाणा और पंजाब: हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3°C नीचे गिर गया है। वहीं पंजाब के 4 जिलों में विजिबिलिटी जीरो है और आज से 1 जनवरी तक बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button