शेयर बाज़ार अपडेट

बाजार ने कल की सुस्ती को पीछे छोड़ा: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, कल 20 अंक गिरकर बंद हुआ था मार्केट

मंगलवार को फ्लैट रहने के बाद, आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। कल जहाँ सेंसेक्स मात्र 20 अंक गिरकर 84,675 पर बंद हुआ था, वहीं आज यह 84,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कल बनाम आज:

  • कल की स्थिति: 30 दिसंबर को बाजार में सुस्ती थी। ऑटो और बैंकिंग में तेजी थी लेकिन मीडिया और रियल्टी में बिकवाली रही।

  • आज की स्थिति: आज पासा पलट गया है। मीडिया सेक्टर जो कल गिरावट में था, आज वह टॉप गेनर्स की सूची में शामिल है। बाजार की चौतरफा खरीदारी इस बात का संकेत है कि निवेशक नए साल की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करना चाहते हैं।

  •  सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर हरे निशान पर हैं।

  • सेक्टोरल अपडेट: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही है। मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर आज सबसे ज्यादा लाभ में हैं।

  • निवेशकों का रुख: विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों (DIIs) का भरोसा कायम है। 29 दिसंबर को DIIs ने ₹6,159.81 करोड़ की खरीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button