मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब बनेंगे ‘गर्भ संस्कार कक्ष’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा निर्णय

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के डेली कॉलेज में डॉ. अनिल गर्ग और डॉ. सीमा गर्ग द्वारा लिखित पुस्तक “गर्भ संस्कार” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में बनने वाले आगामी सभी शासकीय चिकित्सालयों के भवनों में विशेष ‘गर्भ संस्कार कक्ष’ बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इस विषय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जाएगी, जिसका गजट नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परंपरा और विज्ञान सदैव एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। उन्होंने पौराणिक उदाहरण देते हुए कहा कि अभिमन्यु जैसी कथाएँ सिद्ध करती हैं कि हमारे पूर्वज गर्भ में शिशु के मानसिक और भावनात्मक विकास की गहरी समझ रखते थे। आधुनिक विज्ञान भी अब यह मान रहा है कि माँ की भावनाओं का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का सम्मान किया और उपस्थित जनसमुदाय को गर्भ संस्कार के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button