मंगल छोड़ अब चांद पर शहर बसाएंगे इलॉन मस्क; 10 साल के भीतर ‘सेल्फ-ग्रोइंग सिटी’ बनाने का लक्ष्य

नई दिल्ली: अंतरिक्ष की दुनिया में अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए मशहूर स्पेसएक्स के संस्थापक इलॉन मस्क ने एक बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। मस्क ने अब अपना पूरा ध्यान मंगल ग्रह के बजाय चांद पर शहर बसाने पर केंद्रित कर दिया है। 9 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा करते हुए मस्क ने बताया कि चांद पर इंसानों को भेजना और वहां बस्ती बसाना मंगल की तुलना में कहीं अधिक आसान और त्वरित है।

मस्क के अनुसार, स्पेसएक्स अगले 10 वर्षों से भी कम समय में चांद पर एक “सेल्फ-ग्रोइंग सिटी” विकसित कर सकता है, जबकि मंगल ग्रह पर इस स्तर की प्रगति में कम से कम 20 साल लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अंतिम उद्देश्य आज भी वही है—मानव जीवन और चेतना को तारों तक ले जाना। चांद को प्राथमिकता देने का मुख्य कारण लॉजिस्टिक्स है; जहां मंगल के लिए केवल हर 26 महीने में रॉकेट भेजा जा सकता है, वहीं चांद के लिए हर 10 दिन में लॉन्चिंग संभव है। हालांकि, मस्क ने यह भी जोड़ा कि वे मंगल के सपने को नहीं छोड़ रहे हैं और वहां 7 साल में मिशन शुरू करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button