ऑपरेशन मुस्कान: मध्यप्रदेश पुलिस ने 5 दिनों में बचाए 27 मासूम, तकनीक और मुस्तैदी से दूसरे राज्यों में भी दी दबिश

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महज 5 दिनों के भीतर 27 गुमशुदा और अपहृत नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया है। इस अभियान में पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से बच्चों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया।

पुलिस की इस सफलता में तकनीक और त्वरित कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। मंदसौर पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा (यूपी) से एक बालिका को छुड़ाया। वहीं, उमरिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 1200 किलोमीटर दूर सिलवासा से एक 15 वर्षीय किशोरी को बरामद किया। शिवपुरी में तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर एक मासूम को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस की यह समन्वित कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश और पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button