भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: 3.25 लाख करोड़ के 114 राफेल विमानों के सौदे को मिली प्रारंभिक मंजूरी

भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को फ्रांस से 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए के इस मेगा डील पर मुहर लगाई गई। यह भारत के अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदों में से एक माना जा रहा है।

इस सौदे की खास बात यह है कि 114 विमानों में से केवल 18 विमान ही फ्रांस की कंपनी ‘दसॉ एविएशन’ से पूरी तरह तैयार (Fly-away condition) स्थिति में भारत आएंगे। शेष 96 विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही किया जाएगा। इन स्वदेशी निर्मित विमानों में 60% कलपुर्जे भारतीय होंगे, जिससे देश के घरेलू रक्षा उद्योग को बड़ी मजबूती मिलेगी। अब यह प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) के पास भेजा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-19 फरवरी के आगामी भारत दौरे के दौरान इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button