शेयर बाज़ार अपडेट :

सेंसेक्स 558 अंक टूटा, IT सेक्टर में भारी बिकवाली से बाजार पस्त; BHEL OFS में घटा निवेशकों का आकर्षण

भारतीय शेयर बाजार में आज 12 फरवरी को भारी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 558 अंक (0.66%) फिसलकर 83,675 के स्तर पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147 अंक की कमजोरी के साथ 25,807 पर बंद हुआ।

सेक्टरवार प्रदर्शन और गिरावट के कारण बाजार की इस गिरावट में सबसे बड़ी भूमिका आईटी (IT), मीडिया और रियल्टी सेक्टर ने निभाई। सबसे ज्यादा मार निफ्टी आईटी इंडेक्स पर पड़ी, जो 5.51% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 17 शेयर नुकसान में रहे, जबकि निफ्टी-50 के 30 शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा।

BHEL OFS: रिटेल निवेशकों के लिए फीका पड़ा सौदा सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। सरकार इस प्रक्रिया के माध्यम से अपनी 3% हिस्सेदारी बेच रही है, जिसमें 2% अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है।

  • डिस्कॉउंट का गणित: सरकार ने ₹254 का फ्लोर प्राइस तय किया था। शुरुआत में यह बाजार भाव से 8% डिस्काउंट पर था, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में BHEL के शेयरों में आई गिरावट (भाव ₹260 के करीब आने) के कारण अब यह फायदा घटकर मात्र 2-3% रह गया है। विश्लेषकों का मानना है कि कम मार्जिन की वजह से रिटेल निवेशकों का उत्साह कुछ कम हो सकता है।

    मार्केट बुलेटिन: ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के बावजूद भारतीय बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 83,600 के करीब

    आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख रहा। एक तरफ जहां विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू बिकवाली और आईटी शेयरों के कमजोर प्रदर्शन ने इंडेक्स को नीचे खींच लिया।

    विदेशी और घरेलू निवेशकों का डेटा

    • ताजा आंकड़े: 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने 944 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 126 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

    • मासिक रुझान: फरवरी महीने में अब तक FIIs ने 5,913 करोड़ रुपए और DIIs ने 3,945 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह जनवरी के मुकाबले बेहतर स्थिति है, जहां FIIs ने ₹41,435 करोड़ की भारी निकासी की थी।

    वैश्विक बाजारों का हाल दुनियाभर के बाजारों से मिले-जुला रुझान देखने को मिला:

    • एशिया: दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.13% उछला, लेकिन हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.86% की गिरावट रही। जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट सपाट बंद हुए।

    • अमेरिका: 11 फरवरी को अमेरिकी बाजार सुस्त रहे। डाउ जोंस और नैस्डैक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि S&P 500 में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button