ग्लोबल एआई हब बनने की ओर भारत: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में भारतीय प्रतिभा को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ के मंच से दुनिया को भारत की तकनीकी शक्ति का संदेश दिया। नवोन्मेषकों और शोधकर्ताओं के बीच अपनी उपस्थिति को साझा करते हुए श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत मंडपम में दिख रहा उत्साह भारतीय प्रतिभा और नवाचार की असाधारण क्षमता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत का लक्ष्य ऐसे एआई मॉडल और समाधान तैयार करना है जो “मेक इन इंडिया” के साथ-साथ “मेड फॉर द वर्ल्ड” (विश्व के लिए निर्मित) के विजन को साकार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की एआई प्रगति का लाभ पूरी मानवता को मिलेगा, जिससे वैश्विक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button