विदिशा के ग्रामीण अंचलों की बदलेगी सूरत: 109 करोड़ की लागत से 254 टोला-मजरा सड़कों को मिली मंजूरी

 जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में जिला पंचायत ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना’ के अंतर्गत जिले की 254 सड़कों की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में न केवल इन सड़कों के प्रस्तावों को अनुमोदन मिला, बल्कि इनके लिए बजट की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 218.89 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिस पर शासन 109.44 करोड़ रुपए खर्च करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर छोटी बसाहट को पक्की सड़क से जोड़ना है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button