आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का दबदबा, दलहन उत्पादन में देश में नंबर-1 और खाद्यान्न में दूसरा स्थान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की कृषि क्षेत्र में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश ने देश के शीर्ष कृषि उत्पादक राज्यों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है। राज्य ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो राष्ट्रीय उत्पादन का 13.04 प्रतिशत है।

प्रमुख फसलवार उपलब्धियाँ: मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश अब दलहन (दालों) के उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं, गेहूं और मक्का के उत्पादन में भी राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सोयाबीन उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी 35.27 प्रतिशत रही, जो इसे देश का प्रमुख सोयाबीन उत्पादक केंद्र बनाती है। डॉ. यादव ने घोषणा की कि किसानों की आय और उनके कल्याण को समर्पित करते हुए राज्य सरकार वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button