केसरिया रंग की चर्चा और भारतीय लिबास का जादू: पीएम मोदी की इजरायल यात्रा के कुछ यादगार पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा केवल समझौतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें दोस्ती और सम्मान के कई खूबसूरत रंग देखने को मिले। इसकी शुरुआत एयरपोर्ट से ही हो गई जब सारा नेतन्याहू के केसरिया परिधान और पीएम मोदी की जैकेट का रंग एक जैसा दिखा। पीएम नेतन्याहू ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी पत्नी और मोदी जी का रंग मैच कर रहा है, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
दोस्ती का यह सिलसिला रात्रि भोज तक जारी रहा, जहां नेतन्याहू खुद भारतीय कपड़ों में नजर आए। उन्होंने गर्व से कहा कि उन्होंने अपने “मित्र मोदी” को चौंकाने के लिए यह रूप धारण किया है।
संसद के भीतर का माहौल भी भावुक और गर्व से भरा था। नेतन्याहू ने मोदी को अपना “प्यारा दोस्त” और “भाई” कहते हुए पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने उस पल को याद किया जब वे दोनों समुद्र किनारे (मेडिटेरेनियन कोस्ट) टहल रहे थे। उन्होंने कहा कि तब से लेकर अब तक दोनों देशों ने मिलकर कई चमत्कार किए हैं और अपने सहयोग को कई गुना बढ़ा लिया है। यरूशलम की गलियों से लेकर संसद की दीवाराों तक, हर जगह पीएम मोदी का भव्य स्वागत भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण बना।



