अनूपपुर में यात्री बस पलटने से मचा हड़कंप; डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई 15 घायलों की जान

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चचाई रोड पर 26 फरवरी को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। बस में सवार लगभग 15 यात्रियों के घायल होने की खबर मिलते ही कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 के दो एफआरव्ही (FRV) वाहनों को मौके पर रवाना किया गया।

हादसे वाली जगह पर पहुँचे डायल-112 के स्टाफ—आरक्षक प्रकाश, आरक्षक राहुल तिवारी, पायलट लवकुश और पायलट रामकृष्ण प्यासी ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही और एम्बुलेंस की मदद से शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुँचाया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता के कारण सभी घायलों का उपचार सुचारू रूप से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button