खेती में हाई-टेक होगा मध्यप्रदेश: विंडस (WINDAS) प्रणाली से मिलेगा सटीक मौसम पूर्वानुमान और ‘डिजिटल सुरक्षा कवच’

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की मौसम पर निर्भरता कम करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार तकनीक पर बड़ा निवेश कर रही है। पूरे प्रदेश में ‘विंडस’ (Weather Information Network Data System) विकसित किया जा रहा है, जो किसानों के मोबाइल पर सटीक मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार किसानों को ‘पूर्ण सुरक्षा कवच’ देने के लिए मौसम आधारित बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर उसमें उद्यानिकी फसलों को भी शामिल कर रही है। नवाचारों की इसी कड़ी में, कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के लिए 10 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप 2.0’ और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के माध्यम से संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। युवाओं को जोड़ने के लिए ‘एग्री-हैकाथॉन’ और वैश्विक बाजार के लिए ‘MP ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग’ जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button