सम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का विमान हादसा: सुखोई Su-30MKI के क्रैश होने की पुष्टि, जांच दल मौके पर रवाना

असम के कार्बी आंगलोंग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI क्रैश हो गया है। वायुसेना के मुताबिक यह हादसा जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर हुआ है।

घटनाक्रम की पूरी जानकारी: विमान ने नियमित उड़ान भरी थी, लेकिन बीच रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया। रडार से गायब होते ही हड़कंप मच गया और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गुरुवार रात 1:09 बजे वायुसेना ने इस बात की तस्दीक की कि विमान दुर्घटना का शिकार हो चुका है।

अधिकारियों का बयान: वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। फिलहाल सर्च एंड रेस्क्यू टीमें इलाके की छानबीन कर रही हैं। लापता पायलटों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना की एक टीम को विशेष रूप से जांच (Court of Inquiry) के लिए असम भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button