ग्लोबल ऑयल सप्लाई के लिए अहम ‘होर्मुज मार्ग’ पर भारत को बड़ी राहत; 20% वैश्विक निर्यात वाला रास्ता होगा बहाल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों की आवाजाही जल्द शुरू हो सकती है। यह मार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जीवनरेखा माना जाता है क्योंकि दुनिया के कुल तेल और गैस निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता है। युद्ध के कारण इस मार्ग के बंद होने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा असर पड़ा था।
ईरान के इस सकारात्मक रुख को भारत की सफल विदेश नीति के रूप में देखा जा रहा है। ईरानी प्रशासन ने साफ किया है कि भारत जैसे मित्र देशों के लिए मार्ग खोला जा रहा है, लेकिन ‘दुश्मन देशों’ को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। भारत सरकार ने भी फारस की खाड़ी में अपनी निगरानी और तैयारियों को और मजबूत कर दिया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।


