‘सुधरने को तैयार नहीं राहुल गांधी और कांग्रेस’; संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी हंगामे को बताया ‘नाटकीय अनुशासनहीनता’

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के निरंतर हंगामे पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जब नेता ही नहीं सुधर रहे, तो उनके सदस्य कैसे सुधरेंगे। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सदस्य संसद परिसर में खाने-पीने का सामान और ग्लास-थाली लेकर ‘नाटक’ कर रहे हैं और अनुशासनहीनता फैला रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में खुद कांग्रेस सदस्यों ने वित्त मंत्री के जवाब और निजी विधेयकों पर चर्चा के लिए सहमति दी थी, लेकिन अब वे अपने ही सदस्यों के समय को हंगामे की भेंट चढ़ा रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस में अब कोई ऐसा व्यक्ति नहीं बचा है जो अपने नेता को समझा सके। रिजिजू ने चेतावनी दी कि जनता विपक्षी सदस्यों की इन हरकतों से नाराज है और यदि उन्होंने सुधार नहीं किया, तो भविष्य में उन्हें फिर से राजनीतिक सजा भुगतनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button