शहडोल को मिली ‘ब्लड सेंटर’ की सौगात; उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित ‘ब्लड सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं और उनकी संवेदनशीलता मात्र से ही मरीजों की आधी बीमारी दूर हो जाती है।

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए बताया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 19 से बढ़ाकर जल्द ही 26 की जा रही है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 और पीजी सीटें 6 से बढ़ाकर 71 करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने रिक्त पदों पर ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ के जरिए जल्द भर्ती करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों और पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button