कबीरधाम में महिलाओं की नई उड़ान, ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस’ योजना के तहत मिला रोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के प्रयासों के तहत कबीरधाम जिले में महिलाओं ने परिवहन क्षेत्र में कदम रखा है। इस पहल के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस’ योजना के तहत 10 महिला समूहों को मैजिक वाहन सौंपे।

इस योजना के माध्यम से अब ‘दीदियां’ स्वयं स्टीयरिंग संभालते हुए न केवल अपने लिए स्थायी आय का स्रोत तैयार कर रही हैं, बल्कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करा रही हैं। यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button