विश्व क्षय दिवस पर कोरबा से शुरू हुआ 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान

प्रदेश में टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत टीबी मुक्त पंचायतों का सम्मान किया जा रहा है और मरीजों को सहायता के रूप में निक्षय किट प्रदान की जा रही है। जनसहभागिता के माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान समय रहते बीमारी की पहचान, प्रभावी उपचार और जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है, जो टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।



