सिंहस्थ 2028 को विश्व-स्तरीय बनाने का संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाशवाणी से साझा किया विकसित मध्यप्रदेश का विजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने जन्म-दिवस के अवसर पर आकाशवाणी उज्जैन से प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का यह संदेश प्रदेश के सभी 17 केंद्रों से प्रसारित हुआ, जिसे एक करोड़ से अधिक नागरिकों ने सुना। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता से प्रेरणा लेकर सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने ‘सिंहस्थ-2028’ को एक अद्वितीय और भव्य वैश्विक आयोजन बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में क्षिप्रा नदी के रिवर फ्रंट विकास और केन-बेतवा जैसी नदी जोड़ो परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए जल संकट को जड़ से समाप्त करने की बात कही। औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विक्रम उद्योगपुरी’ जैसे क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से युवाओं को ‘रोजगार प्रदाता’ बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश द्वारा नई शिक्षा नीति (NEP) को सबसे पहले लागू करने की उपलब्धि पर भी गर्व व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button