किसानों के कल्याण के लिए 90 हजार करोड़ का भारी-भरकम बजट, मध्यप्रदेश मना रहा है ‘कृषक कल्याण वर्ष’

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित करते हुए खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नीमच जिले के जावद में आयोजित चार दिवसीय ‘जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण’ के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट राशि किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज और किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधी आर्थिक मदद अन्नदाताओं तक पहुँचाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button