रतलाम पुलिस का बड़ा धमाका: पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही ड्रग फैक्ट्री पकड़ी, अंतर्राज्यीय सरगना जमशेद लाला गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जिले में एक संगठित सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन और एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पिपलोदा पुलिस ने ग्राम बोरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश देकर वहां संचालित अवैध एमडी (MDMA) लैब का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मौके से 175 किलो कच्चा रासायनिक पदार्थ, 200 ग्राम तैयार एमडी ड्रग और निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, हीट गन व स्टोव सहित कुल 24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस काले कारोबार का मुख्य सरगना जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” पुलिस की गिरफ्त में है। जांच में पता चला है कि ड्रग्स बनाने के लिए रसायनों की सप्लाई राजस्थान के प्रतापगढ़ से की जा रही थी। यह आरोपी एक अंतर्राज्यीय गिरोह का संचालन कर रहा था, जिसके तार कई राज्यों से जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button