मध्यप्रदेश में ईंधन का संकट नहीं: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सभी ऑयल कंपनियों के डिपो और बॉटलिंग प्लांट्स में ईंधन की सतत आपूर्ति जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि रसोई गैस की मांग को पूरा करने के लिए बॉटलिंग प्लांट्स अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं। घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बिना किसी अवरोध के की जा रही है। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर भी स्टॉक की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईंधन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब तक 2131 स्थानों पर जांच कर 2959 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त 438 पेट्रोल पंपों की भी सघन जांच की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button