मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात: इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन, ग्वालियर से बैतूल तक का सफर होगा सुगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र की ‘तस्वीर और तकदीर’ बदल देगा।

प्रमुख लाभ:

  • पूरा होगा कॉरिडोर: इस 22 किमी के हिस्से के अपग्रेड होने के साथ ही पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर अब फोर लेन हाई-वे में तब्दील हो जाएगा।

  • उत्तर-दक्षिण जुड़ाव: यह नेशनल हाई-वे बैतूल के रास्ते सीधे नागपुर को जोड़ता है, जिससे उत्तर भारत की दक्षिण भारतीय राज्यों से सड़क कनेक्टिविटी और भी सरल व सुविधाजनक हो जाएगी।

  • आर्थिक मजबूती: फोर लेन बनने से यात्री वाहनों और मालवाहकों की आवाजाही तेज होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास की गति चार गुना बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button