आशा भोसले का निधन, हिंदी संगीत जगत ने खोया अपना अमूल्य रत्न

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में शोक की गहरी लहर है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हो गया।

उनकी आवाज में ऐसी जादुई ताकत थी, जो हर भावना को जीवंत कर देती थी। उनके गीतों में प्रेम की मिठास, दर्द की गहराई और खुशी की चमक साफ झलकती थी। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी खाली जगह बन गई है।

जुबिन नौटियाल, सुधांशु पांडे और जैमी लीवर सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिद्धिमा कपूर और आदित्य राज कौल ने इसे एक युग का अंत बताया। रवीना टंडन ने भावुक शब्दों में उन्हें याद किया। अक्षय कुमार और तुषार कपूर ने इसे अपूरणीय क्षति करार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button