अमरकंटक: स्व. भगवत शरण माथुर व्यक्ति नहीं, एक जीवंत विचार थे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ‘श्री नर्मदे हर सेवा न्यास’ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय भगवत शरण माथुर की जयंती के अवसर पर अमरकंटक में आयोजित विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. माथुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार में समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अमरकंटक के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें गौशाला के लिए अनुदान शुरू करना और कथा-प्रवचन हेतु आधुनिक पर्यावरण हितैषी भवन का निर्माण शामिल है। डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत गुढ़ी पड़वा से गंगा दशहरा तक सभी पुराने जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा मार्ग को विकसित करने और किनारों पर वृक्षारोपण बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। मुख्यमंत्री ने स्व. अनिल माधव दवे को भी याद करते हुए कहा कि सरकार उनके दिखाए मार्ग पर नर्मदा संरक्षण का कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button