महू के जानापाव में 19 अप्रैल को मनेगा ‘परशुराम प्रकटोत्सव’, जानिए 17.41 करोड़ से बन रहे ‘श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक’ की खासियतें

भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव (महू) में 19 अप्रैल को ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 17.41 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे ‘श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक’ के उद्देश्यों को भी रेखांकित करेंगे।
19 अप्रैल के आयोजन के मुख्य आकर्षण:
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा भगवान परशुराम मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना।
-
महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्र और चक्रव्यूह की कला पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ।
-
विख्यात गायक सवई भट्ट और उनके दल द्वारा मनमोहक भक्ति गायन की प्रस्तुति।
-
पं. विजय शंकर मेहता द्वारा रचित और वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में ‘परशुराम नाट्य लीला’ का सजीव मंचन।
-
संस्कृति विभाग और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क।
कैसा होगा ‘श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक’:
-
बजट: 17.41 करोड़ रुपये की लागत से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकास।
-
प्रतिमाएं व द्वार: भगवान श्रीपरशुराम और श्रीकृष्ण की कांस्य प्रतिमाएं। पत्थर और धातु से निर्मित 30 फीट ऊंचा भव्य मुख्य द्वार।
-
परिसर विकास: धार्मिक आयोजनों के लिए कथा मंच, 4 गजीबो, व्यू पाइंट, पाथ-वे और लैंडस्केपिंग।
-
भव्य संग्रहालय: भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और पौराणिक महत्व पर आधारित विशेष म्यूजियम।
-
5 प्रमुख दीर्घाएं: परिसर में शस्त्र दीर्घा, उत्पत्ति दीर्घा, स्वरूप दीर्घा, संतुलन दीर्घा एवं ध्यान दीर्घा का निर्माण होगा, जिनमें भगवान की विभिन्न कलाओं को दर्शाया जाएगा।



