भारत-दक्षिण कोरिया शिखर वार्ता आज: राष्ट्रपति ली जे-म्युंग और पीएम मोदी के बीच रक्षा, AI और ग्लोबल सप्लाई चेन पर होगी बड़ी डील

भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया के तनाव ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को चुनौती दी है। बैठक से पूर्व राष्ट्रपति ली ने भारत को ‘दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश’ बताते हुए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने की बात कही है।

आज के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रपति ली द्वारा राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके पश्चात, हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी उच्च स्तरीय बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच शिपबिल्डिंग (जहाज निर्माण), रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैरीटाइम इंडस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। साथ ही, सप्लाई चेन को लचीला बनाने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष मंथन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button