मध्यप्रदेश में हेली-पर्यटन का नया अध्याय: भोपाल से चंदेरी और ओरछा के लिए शुरू हुई पीएम श्री हेली सेवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी। राजधानी के स्टेट हैंगर से उन्होंने “पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर ‘भोपाल-चंदेरी-ओरछा’ का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे और हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुँच को सुगम और समय बचाने वाला बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चंदेरी से ओरछा का किराया ₹2,750, भोपाल से चंदेरी का ₹5,500 और भोपाल से ओरछा का किराया ₹6,500 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, भोपाल से ओरछा के लिए ₹14,500 का एक विशेष पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें टैक्सी, दर्शन और प्रसाद की सुविधा शामिल है। पर्यटक इसकी बुकिंग ‘फ्लाई ओला’ की वेबसाइट या IRCTC पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।



