रक्षाबंधन पर उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत पूजन, राज्य की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को उज्जैन में शिप्रा तट स्थित प्रसिद्ध श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विधिवत अभिषेक-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
शुक्रवार शाम को मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर को पंचामृत और गुलाल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
इस विशेष अभिषेक और पूजन कार्य को मंदिर के पुजारी श्री मनीष उपाध्याय तथा श्री रोहित उपाध्याय ने पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।
कार्यक्रम में उज्जैन के विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा और उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूजा के दौरान अपनी सहभागिता दर्ज कराई।



