राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया। चारों सम्मानित व्यक्तियों के पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button