पूर्वोत्तर में तूफान और बारिश का कहर

देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में रविवार को अचानक आए तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। त्रिपुरा, मेघालय और उत्तर बंगाल में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तूफान के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ गए। इस दौरान हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। त्रिपुरा के गोमती जिले में तूफान के दौरान बिजली गिरने से श्यामल देबनाथ (48) की जान चली गई। अगरतला में हवाईअड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।मेघालय में तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। राजधानी शिलांग में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च की इमारत ढह गई। आइजोल जिले के सियालसुक में भी एक चर्च और कई घरों को नुकसान हुआ है। उधर मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button