दिव्यांग मतदाता को रैंप, व्हीलचेयर, परिवहन की सुविधाएं मिलेगी

भोपाल.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश हुए हैं। उनकी सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हील चेयर और परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर ऐसे मतदाताओं के सहयोग के लिए स्वयंसेवक तय किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत स्वयंसेवकों की आयु 18 वर्ष से कम होगी। ये राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारत स्काउट और गाइड और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उम्मीदवार स्वैच्छिक स्वयंसेवकों के रूप में स्वैच्छिक सेवाएं देंगे। मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है, इसपर दिव्यांग मतदाता अपने पोलिंग बूथ पर मदद के लिए निवेदन कर सकता है।



