हेमा मालिनी के खिलाफ बोलकर फंसे रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए बयान पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनीस ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। कहा कि महिला पर दिए घृणित बयान पर कांग्रेस मौन क्यों है, कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

मालूम हो, हरियाणा की एक सभा के मंच पर सुरजेवाला ने कहा कि हमें विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं, ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं…। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं, क्योंकि धर्मेन्द्र से शादी की है, जो हमारी बहू हैं। इसे लेकर भाजपा ने देशभर में कांग्रेस पर हमला बोला। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में चिटनीस कहा कि हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति की वाहक हैं, जिनका पूरा देश सम्मान करता है।

सुरजेवाला का बयान कांग्रेस की बीमार मानसिकता उजागर करता है। चिटनीस ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने वडोदरा में लोगों से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं? पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेत्री को टंच माल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को सजावट की वस्तु कहा था। हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी की थी। यही कांग्रेस का चाल और चरित्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button