कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा हुआ है। इसी बीच कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से हमारी आजादी की लड़ाई को भी तुष्टिकरण के नजरिए से लिखवाया गया है। कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है। भारतीय राजाओं को अपमानित किया। भारत में अत्याचार बादशाहों ने किए, सुल्तानों ने किए, निजामों ने किए, लेकिन आप राजाओं को अपमानित करते हो। कांग्रेस को वो नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत के विभाजन में भूमिका निभाई। कांग्रेस के शहजादे को नवाबों के खिलाफ एक शब्द बोलने की उनमें ताकत नहीं है।


