लाड़ली बहनों के लिए आई अच्छी खबर

लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच एमपी की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। चुनावों के कारण राज्य की लाड़ली बहना योजना की राशि डाले जाने पर बना संशय अब समाप्त हो गया है। सीएम मोहन यादव ने सागर जिले के बीना में लाड़ली बहना योजना की किश्त को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार योजना का पैसा महिलाओं के खाते में जल्द ट्रांसफर किया जाएगा।लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। इस मामले में कांग्रेस भी प्रदेश सरकार पर हमलावर थी लेकिन सीएम मोहन यादव के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि योजना का पैसा पात्र महिलाओं को मिलेगा।



