सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यादवों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम यादव ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के चुनावी दौरे पर यादवों पर यह बयान दिया। वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए यूपी पहुंचे हैं। सीएम मोहन यादव ने संभल के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वे बंदायूं पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।जनसभा में सीएम मोहन यादव ने यादवों को साधते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में यदुवंशी आए हैं। हम सभी श्रीकृष्ण से जुड़े हैं जिन्होंने कभी धर्म से कोई समझौता नहीं किया, हमेशा धर्म की राह पर चलने की बात कही। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सनातन धर्म को गाली देनेवालों का हिसाब करने के लिए तैयार हैं।



