एमपी के खंडवा में सभा के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दोनों राजनीतिक पार्टियां फ्रांटफुट पर खेल रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब तक एमपी में तीन चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। एमपी में चौथे चरण और अंतिम चरण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। इसी दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान खंडवा पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की जड़े भारत में नहीं, इटली में है, वो भारत को नहीं जानते।खंडवा के मूंदी में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बयानों पर उन्हें सख्त आपत्ति है। क्योंकि भारत का विचार, भारत की धरती, भारत की माटी, भारत की परंपरा, भारत के जीवन मूल्यों को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी की जड़ें भारत में नहीं है, उनकी जड़ें इटली में हैं। वो भारत को नहीं जानते। इसी कारण से इधर-उधर की बातें करते हैं। कांग्रेस खतरनाक हो गई है। इसका कारण ये है कि सुरेश पचौरी जैसे लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button