भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया:

भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन के बड़े अंतर से हराया। यह भारत की जिम्बाब्वे पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और अभिषेक शर्मा (100 रन), ऋतुराज गायकवाड (77 रन) और रिंकू सिंह (48 रन) की पारियों के सहारे 234 रन का स्कोर बनाया। यह जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में 229 रन का स्कोर बनाया था।
जवाबी पारी में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। मुकेश कुमार और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को 2 विकेट मिले।
प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), कैया इनोसेंट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेर, ब्रायन बेनेट, कैंपबेल जॉनाथन, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा , क्लाइव मदांदे और मुजारबानी ब्लेसिंग।