मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

नेपाल से सटे बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य की 7 नदियां (घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी) खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है।

उधर, यूपी में सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर की है। यहां 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इटावा में कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। यहां रविवार (14 जुलाई) को रोडवेज बस आधी डूब गई है। 2 घंटे तक यात्री बस में फंसे रहे। बाद में बस को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।मानसून पूरे देश में सक्रिय है। सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button