भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हो गया

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हो गया है। टीम इंडिया को आखिरी 15 बॉल पर 1 रन चाहिए था और 2 ही विकेट बचे थे। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने 48वें ओवर में 2 गेंद पर 2 विकेट लिए और भारत को 230 पर ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका ने भी 230 रन ही बनाए थे।

कोलंबो में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने आखिरी ओवरों में 3 विकेट लेकर मैच पलटा। भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। श्रीलंका के लिए 67 रन बनाने के बाद 2 विकेट लेने वाले दुनिथ वेल्लालागे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

श्रीलंका के कप्तान स्पिन पिच पर 14 रन ही बना सके। उन्होंने बॉलिंग में कमबैक किया और अपनी ऑफ स्पिन बॉलिंग से भारत को 3 बड़े झटके दे दिए। उन्होंने अक्षर पटेल, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के विकेट लिए। तीनों विकेट बहुत अहम मौकों पर रहे।

अक्षर 33 रन बनाकर टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे, तभी असलंका ने उन्हें कॉट बिहाइंड करा दिया। दुबे 25 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने से महज 1 ही रन दूर थे, असलंका ने उन्हें LBW किया और भारत को 9वां झटका दिया। अर्शदीप के रूप में असलंका ने भारत का 10वां विकेट लिया और मैच टाई हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button