कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को कुलगाम के आदिगाम देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया, कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।



