मानसून ट्रेकर

मानसून की वापसी में देरी मौसम विभाग ने बताया कि 17 सितंबर को राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू होती है। इस बार 23 सितंबर यानी एक हफ्ते की देरी से हुआ। इसके कारण पुणे और मुंबई में 10-12 अक्टूबर से पहले मानसून खत्म होने की संभावना नहीं है। आमतौर पर महाराष्ट्र से मानसून की वापसी 5 अक्टूबर के आसपास होती है।मध्यप्रदेश के शिवपुरी, गुना और निवाड़ी में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं।मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।जम्मू-कश्मीर के बालटाल में कालीमठ अमरनाथ ट्रैक पर शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। एक दिन पहले गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई थी।उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।



