रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था। यानी दो दिन में डाउ जोन्स 9% से ज्यादा गिरा है।
वहीं, S&P 500 इंडेक्स में 322.44 पॉइंट या 5.97% की गिरावट रही। ये 5,074 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट 962.82 अंक या 5.82% गिरकर 15,587 के स्तर पर बंद हुआ। एपल, बोइंग, इंटेल और डाउ INC जैसी कंपनियों के शेयरों में 12% तक की गिरावट रही।