शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर 82,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी है, 8 में गिरावट है। महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स सहित कुल 11 शेयर्स 2.7% तक ऊपर हैं।
निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट है।