देश में कोरोना के 1010 एक्टिव केस

भारत में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 1,010 हो गई है। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 430 मरीज केरल में है। वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, बंगाल और कर्नाटक में कुल 12 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इनमें से कइयों को दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं।
इसके अलावा महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83 और कर्नाटक में 47 केस शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 15 मरीज मिले हैं। देश में दो नए वेरिएंट – NB.1.8.1 और LF.7 के मामले सामने आए हैं।