सीएम मोहन यादव ने ‘बचत उत्सव’ में कहा, ‘जीएसटी में कटौती से जनता को मिली दीपावली की सौगात’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के चौक बाजार में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना जल्द ही पूरा होगा और इसमें हर नागरिक को योगदान देना होगा। उन्होंने जीएसटी दरों में कटौती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशवासियों के लिए एक ‘मीठा उपहार’ बताया।

मुख्यमंत्री ने बाजार में पैदल घूमकर दुकानदारों और ग्राहकों से बात की और दुकानों पर जीएसटी बचत उत्सव के स्टीकर लगाए। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों से स्वदेशी कपड़े भी खरीदे। उन्होंने यूपीआई से भुगतान करके डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी की नई दरों से जनता को बचत होगी और बाजार की क्रय शक्ति बढ़ेगी।

डॉ. यादव ने व्यापारी संगठनों से भी मुलाकात की और उन्हें बताया कि अब जीएसटी में केवल दो स्लैब, 5% और 18%, होंगे। उन्होंने सभी से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन भी किए और सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button