सीएम डॉ. यादव का किसानों को संदेश: 10 घंटे बिजली मिलेगी, विवादित सर्क्यूलर रद्द

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को 10 घंटे निर्बाध बिजली मिलती रहेगी, क्योंकि अन्नदाता का हित सरकार के लिए सबसे ऊपर है।
तत्काल लिए गए एक्शन:
- जिस विवादित सर्क्यूलर के कारण गलतफहमी फैली थी, उसे तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
- इस सर्क्यूलर से जुड़े संबंधित चीफ इंजीनियर को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्क्यूलर जारी करने वाले अधिकारी पर कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार संवेदनशील और किसान हितैषी है, जिसने किसानों के उत्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं और आगे भी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।



