“बड़वानी की माटी के कण-कण में रण है”: CM डॉ. मोहन यादव ने किया जनजातीय गौरव दिवस पर माटी का तिलक

पानसेमल, बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्राम मोरतलाई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा कि बड़वानी आते ही उनका मन जनजातीय रंग में रंग गया है। उन्होंने वीरों की भूमि बड़वानी की माटी से तिलक किया और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनजातीय, हमारी मुकुट मणियां हैं।” उन्होंने देश के लिए ‘दिन चार रहें न रहें, माँ भारती तेरा वैभव अमर रहे’ की तर्ज पर जनजातीय वीरों की गाथाओं को याद किया, जिन्होंने अपनी माटी, संस्कृति और “जल, जंगल और जमीन” की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने राजा भभूत सिंह, रानी अवंतिबाई, भीमा नायक, खाज्या नायक और वीर बिरजू नायक के बलिदान को नमन किया।

जनजातीय समुदाय के लिए समर्पित कदम: मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों की मांग पर तुरंत एक्शन लेते हुए पानसेमल और बारला उद्वहन सिंचाई परियोजना के विस्तार की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के 51 गाँवों को सिंचाई जल मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने पानसेमल में एसडीओपी कार्यालय और स्कूलों के उन्नयन की घोषणाएँ कीं।

सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों को दोहराया:

  • कृषक सशक्तिकरण: भावान्तर योजना में सोयाबीन की खरीद, किसानों के खाते में ₹12 हजार सम्मान निधि।

  • महिला सशक्तिकरण: लाड़ली बहनों को अब तक ₹45 हजार करोड़ दिए गए।

  • स्वस्थ्य व संस्कृति: सिकल सेल मिशन में बड़वानी के प्रशंसनीय कार्य की सराहना और जनजातीय पुजारों को प्रोत्साहन राशि की घोषणा।

डॉ. यादव ने जनता से विकास की बात पर सबका साथ मांगते हुए कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का स्वप्न जनजातीय भाइयों-बहनों के सशक्त और स्वावलंबी हुए बिना अधूरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button